भारत में है दुनिया का सबसे बड़ा Statue, अासमान को छूती है इसकी ऊंचाई
नई दिल्ली: दुनिया में अापने बड़ी से बड़ी मुर्तियों को देखा या उनके बारे में सुना होगा। अाज हम अापको एक मुर्ति के बारे में ही बताने जा रहे हैं। ये मुर्ति को एेसी वैसी मुर्ति नहीं। पूरी दुनिया में भारत की शान बढ़ाने वाली ये मुर्ति सरदार वल्लभ भाई पटेल की है। ये मुर्ति दुनिया की सबसे ऊंची मुर्ति है। इस मुर्ति को देखने के लिए अापको अपनी गर्दन आसमान की तरफ पूरी तरह से उठानी पड़ेगी। इस मूर्ति की ऊंचाई 600 फीट है। जानिए मुर्ति की कुछ खास बातें..
सानिया, शोएब का नवजन्मा बच्चा, इस तरह से हो रहा ट्वीटर पर Troll
1. चीन को पीछे छोड़कर सरदार पटेल की मूर्ति ऊंचाई में बनी नबंर वन। इससे पहले चीन में बुद्ध की मूर्ति दुनिया में सबसे ऊंची मूर्ति थी।
2. गुजरात सरकार को उम्मीद है कि इस विशालकाय मूर्ति को देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों के पर्यटक भी आएंगे।
3.पर्यटकों के ठहरने के लिए भी विशेष व्यवस्था
4. सरदार पटेल की मूर्ति देखने के लिए लगेगी टिकट
5. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का कुल वजन 1700 टन है
6. मूर्ति की ऊंचाई 600 फिट के अास पास है यानी 182 मीटर है।
7. इसके पैर की ऊंचाई 80 फिट, हाथ की ऊंचाई 70 फिट, कंधे की ऊंचाई 140 फिट और चेहरे की ऊंचाई 70 फिट है।
8. मूर्ति बनाने वाली कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने दावा किया कि सबसे ऊंची प्रतिमा महज 33 माह के रिकॉर्ड कम समय में बनकर तैयार हुई है।
9. यह प्रतिमा न्यूयॉर्क में स्थित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लगभग दोगुनी ऊंची है।
10. 2,989 करोड़ रुपये के खर्च से बनी सरदार पटेल की ये मूर्ति।
11. सरदार पटेल की मुख्य प्रतिमा बनाने में 1,347 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि 235 करोड़ रुपये प्रदर्शनी हॉल और सभागार केंद्र पर खर्च किये गये।0 वहीं 657 करोड़ रुपये निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अगले 15 साल तक ढांचे के रखरखाव पर खर्च किए किए जाएंगे। 83 करोड़ रुपये पुल के निर्माण पर खर्च किये गये।
Web Title: largest statue in the world in india
More News From eknazar

